Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चुनाव परिणामों से कांग्रेस हताश

Advertiesment
हमें फॉलो करें congress
नई दिल्ली , गुरुवार, 19 मई 2016 (14:00 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को 5 राज्यों में चुनाव परिणामों पर निराशा जताई, क्योंकि पार्टी अपने शासन वाले केरल तथा असम में हार गई है तथा पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में गठबंधन के बावजूद यह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।
 
पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने परिणामों को निराशाजनक कहा, लेकिन यह भी कहा कि परिणाम अप्रत्याशित नहीं हैं। उन्होंने असम में पार्टी की हार का कारण लोगों की बदलाव की इच्छा को बताया, जहां 3 कार्यकाल से मुख्यमंत्री तरुण गोगोई कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि परिणाम निराशाजनक हैं, लेकिन अप्रत्याशित नहीं। 15 साल बाद केरल शायद बदलाव चाह रहा था, केरल क्रमिक है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और माकपा गठबंधन के सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए खतरा उत्पन्न करने में विफल रहने पर उन्होंने कहा कि परिणाम के बावजूद कांग्रेस और वाम के बीच गठबंधन अत्यंत स्वाभाविक है।
 
तिवारी की टिप्पणी तब आई, जब मतगणना के रुझानों से संकेत मिला कि असम में भाजपा सरकार बनाती प्रतीत हो रही है और कांग्रेस केरल में भी हार रही है तथा तृणमूल कांग्रेस और अन्नाद्रमुक क्रमश: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आसानी से सत्ता बरकरार रखने की ओर बढ़ रही हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जीएसटी का समर्थन करेंगी ममता बनर्जी