Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

हमें फॉलो करें कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे
, बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (20:54 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित होने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव जीतने के बाद पत्रकारों को संबोधित किया। खड़गे ने कहा कि आजादी के 75 साल के इतिहास में कांग्रेस ने लगातार इस देश के लोकतंत्र को मजबूत किया है। आज जब लोकतंत्र खतरे में है और सरकार की तरफ से एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। तब कांग्रेस ने अध्यक्ष पद का चुनाव कराकर लोकतंत्र को मजबूत करने का उदाहरण दिया है।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव के सफल आयोजन को लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और मधुसूदन मिस्त्री का धन्यवाद दिया। खबरों के मुताबिक खड़गे 26 अक्टूबर को पद संभालेंगे। 
 
खड़गे ने कहा कि आज देश में महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश में अमीरी और गरीबी की खाई बढ़ती जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा करने का फैसला लिया है। आज पूरा देश उनके संघर्ष से जु़ड़ रहा है। मैं कांग्रेसजनों और देश के लोगों से अपील करता हूं कि आप सब राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चले।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर : दिव्यांग व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार करने वाले ADM पर CM शिवराज का बड़ा एक्शन