Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वस्त्र निर्यात को लेकर कांग्रेस का दावा, हमसे आगे निकले वियतनाम और बांग्लादेश

हमें फॉलो करें Jairam Ramesh

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 25 जुलाई 2024 (19:30 IST)
Congress's claim regarding textile export : कांग्रेस ने वस्त्र निर्यात के मामले में पिछले एक दशक में वियतनाम के भारत से आगे निकलने को लेकर गुरुवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सोई हुई थी। वियतनाम का वस्त्र निर्यात दोगुने से अधिक है और बांग्लादेश का भारत के मुकाबले 3 गुना से अधिक है।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक खबर भी साझा की जिसमें 'ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव डेटा' का हवाला देते हुए दावा किया गया कि 2023-24 में भारत का वस्त्र निर्यात 14.5 अरब डॉलर था जो 2013-14 में 15 अरब डॉलर था। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री (निर्मला सीतारमण) ने रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए के श्रम आधारित क्षेत्रों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
2013-14 में भारत का वस्त्र निर्यात 15 अरब डॉलर था, जो चीन के बाद दूसरे स्थान पर था। 2023-24 में वस्त्र निर्यात 14.5 अरब डॉलर से कम था। कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले दशक में वियतनाम और बांग्लादेश हमसे आगे निकल गए। वियतनाम का वस्त्र निर्यात दोगुने से अधिक है और बांग्लादेश का भारत के मुकाबले तीन गुना से अधिक है। रमेश ने आरोप लगाया कि यह स्पष्ट रूप से और पूरी तरह से खुदकुशी का मामला है। केंद्र सरकार सोई हुई थी।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छुट्टी पर गया अग्निवीर बना लुटेरा, भाईयों के साथ मिलकर बना डाला गिरोह, ऐसे आया पकड़ में