Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

द्रौपदी वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने साधा बृजभूषण पर निशाना

कहा कि ऐसे में महिलाओं के सुरक्षित होने की उम्मीद कैसे करें

हमें फॉलो करें द्रौपदी वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने साधा बृजभूषण पर निशाना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 9 सितम्बर 2024 (15:00 IST)
Congress targeted Brij Bhushan Sharan Singh : कांग्रेस ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Bhushan Sharan Singh) की 'द्रौपदी' वाली एक टिप्पणी को लेकर सोमवार को सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा और सवाल किया कि यदि ऐसे तत्वों को प्रोत्साहित किया जाएगा तो देश में महिलाओं के सुरक्षित होने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने यह बात कही।

 
भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को आरोप लगाया था कि कांग्रेस के हुड्डा परिवार ने वैसे ही पहलवानों को दांव पर लगाकर उनके (सिंह के) खिलाफ साजिश रची जैसे महाभारत में पांडवों ने द्रौपदी को दांव पर लगाया था। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख सिंह पर पिछले वर्ष कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ जांच की मांग को लेकर कई सप्ताह तक धरना दिया था।

 
सिंह की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह द्वारा की गई यह वीभत्स टिप्पणी है। दुर्भाग्य से भाजपा उन पर लगाम लगाने में असमर्थ है। उन पर लगाम लगाए जाने की जरूरत है, क्योंकि इससे देश की सत्तारूढ़ पार्टी की गलत तस्वीर बनती है।
 
उन्होंने कहा कि अगर सत्तारूढ़ दल में ऐसे तत्वों को प्रोत्साहित किया जाता है, तो आप इस देश में महिलाओं के सुरक्षित होने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना सीट से मैदान में उतारा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CM ममता ने कहा, मैंने मृत चिकित्सक के परिवार को कभी पैसों की पेशकश नहीं की