Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस ने बताया, महिलाओं को जल्द क्यों नहीं मिलेगा महिला आरक्षण बिल का फायदा?

हमें फॉलो करें कांग्रेस ने बताया, महिलाओं को जल्द क्यों नहीं मिलेगा महिला आरक्षण बिल का फायदा?
, मंगलवार, 19 सितम्बर 2023 (16:02 IST)
Women Reservation Bill : कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया। बिल पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने इसके बाद सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में दावा किया कि महिलाओं को जल्द नहीं मिलेगा महिला आरक्षण बिल का फायदा।
कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट से की गई पोस्ट में कहा गया है महिला आरक्षण बिल की क्रोनोलॉजी समझिए। यह बिल आज पेश जरुर हुआ लेकिन हमारे देश की महिलाओं को इसका फायदा जल्द मिलते नहीं दिखता। ऐसा क्यों? क्योंकि यह बिल जनगणना के बाद ही लागू होगा।
 
आपको बता दें, 2021 में ही जनगणना होनी थी, जोकि आज तक नहीं हो पाई। आगे यह जनगणना कब होगी इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। खबरों में कहीं 2027 तो 2028 की बात कही गई है। इस जनगणना के बाद ही परिसीमन या निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण होगा, तब जाकर महिला आरक्षण बिल लागू होगा। 
 
पोस्ट में दावा किया गया है कि PM मोदी ने चुनाव से पहले एक और जुमला फेंका है और यह जुमला अब तक का सबसे बड़ा जुमला है। मोदी सरकार ने हमारे देश की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है, उनकी उम्मीदों को तोड़ा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IMF से वित्तीय मदद पाने के लिए पाक ने यूक्रेन को हथियार बेचने का किया खंडन