Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस की सरकारी अधिकारियों को चेतावनी, मोदी भी नहीं आएंगे बचाने...

Advertiesment
Congress
नई दिल्ली। सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लगातार आरोप लगा रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस हमले के समय सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख रहे (सेवानिवृत्त) लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा की सरहाना की और कहा कि उन्होंने एक सच्चे सैनिक की तरह बेबाकी से अपनी बात रखी है।
webdunia

गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया, आपने एक सच्चे सैनिक की तरह अपनी बात रखी। भारत को आप पर गर्व है। श्रीमान् 36 (श्री मोदी) को हमारी सेना को अपनी निजी संपत्ति के रूप में इस्तेमाल करने में शर्म नहीं है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक राजनीतिक लाभ और राफेल सौदा अनिल अम्बानी की पूंजी 30 हजार करोड़ बढ़ाने के लिए किया है।

इसके साथ ही उन्होंने एक अंग्रेजी दैनिक में छपी वह खबर भी पोस्ट की है जिसमें जनरल हुड्डा ने आरोप लगाया है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद इस अभियान का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ अर्जित करने के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि सैन्य अभियान का राजनीतिकरण ठीक नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संविदा कर्मचारियों के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार