Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केरला में Corona Virus का कहर, सामने आए 3 पॉजिटिव केस, राज्य आपदा घोषित

हमें फॉलो करें केरला में Corona Virus का कहर, सामने आए 3 पॉजिटिव केस, राज्य आपदा घोषित
, मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020 (07:37 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल (Kerala) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के 3 पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। कोरोना वायरस को राज्य आपदा घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने इसके लिए आदेश दिया था। स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं।
 
चीन की सरकार से मिली जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वायरस के चलते सोमवार तक 64 और लोगों की मौतों हुई है।
 
चीन में इस वायरस मरने वालों का आंकड़ा 425 हो गया है। चीन के वुहान से फैल रहे कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। इसके चलते बढ़ते मौत के आंकड़ों के साथ ही 14 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।
webdunia
सोमवार को ही केरल में ही कोरोना वायरस (Corona Virus) का तीसरा मरीज सामने आया था। इसके साथ ही देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3 हो गई है।
 
बताया जाता है कि संक्रमित व्यक्ति चीन के वुहान से कुछ दिन पहले ही दो लोगों के साथ लौटा है। स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा के मुताबिक ये शख्स कुछ दिन पहले वुहान से लौटा था। फिलहाल वह डाक्टरों की निगरानी में है। 
 
इससे पूर्व शनिवार को एयर इंडिया का विमान 324 भारतीय नागरिकों को भारत वापस लेकर आया था। अब कुल मिलाकर अब तक 647 भारतीय वापस आ चुके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona virus : चीन में 1000 बिस्तरों वाला नया अस्पताल शुरू, 17238 लोग पीड़ित