Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अदालतों में लंबित मामलों पर राहुल ने प्रसाद को बनाया निशाना

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indian court
, शनिवार, 24 मार्च 2018 (19:00 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अदालतों में काफी संख्या में मामले लंबित रहने और न्यायाधीशों की कमी को लेकर शनिवार को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद पर प्रहार किया और उन पर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया।


प्रसाद ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि उसने पिछले चुनावों में विवादास्पद डाटा कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका की सेवाएं ली थीं, जिस पर राहुल ने शनिवार को पलटवार किया। कैंब्रिज एनालिटिका पर फेसबुक से डाटा चुराने के आरोप हैं। कांग्रेस ने आरोपों से इंकार किया और भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने कंपनी की सेवाएं लीं। राहुल ने ट्वीट किया, मामले लंबित रहने से न्याय व्यवस्था चरमरा रही है।

उच्चतम न्यायालय में 55 हजार से ज्यादा, उच्च न्यायालयों में 37 लाख से ज्यादा, निचली अदालतों में 2.6 करोड़ से ज्यादा मामले लंबित हैं। फिर भी उच्च न्यायालयों में 400 और निचली अदालतों में 6000 न्यायाधीशों की नियुक्ति नहीं हुई है, जबकि कानून मंत्री फर्जी खबरें फैलाने में व्यस्त हैं। कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे पर विवादास्पद डाटा कंपनी की सेवाएं लेने के लिए आरोप लगा रही हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईएसआईएस भर्ती मामले में दोषी को मिली कठोर सजा