Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोरेन की जेल से रिहाई के बाद क्या बोले भाकपा महासचिव डी राजा

कहा कि धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट करने में मदद मिलेगी

Advertiesment
हमें फॉलो करें CPI General Secretary D Raja's statement about Soren

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 29 जून 2024 (15:36 IST)
रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के महासचिव डी राजा (D Raja) ने झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Soren) को जमानत दिए जाने के आदेश का स्वागत करते हुए शनिवार को कहा कि इससे राज्य में धर्मनिरपेक्ष दलों को करीब लाने में मदद मिलेगी।
 
रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए भाकपा नेता ने कहा कि वे देश में सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। राजा झारखंड के 2 दिवसीय दौरे पर हैं और वे किसानों के संगठन अखिल भारतीय किसान महासभा के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
 
राजा ने कहा कि हम सोरेन को मिली जमानत का स्वागत करते हैं। वे जेल से बाहर आ गए हैं। इससे राज्य में धर्मनिरपेक्ष दलों को करीब लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम दक्षिणपंथी, सांप्रदायिक और फासीवादी ताकतों के खिलाफ लड़ने के लिए सभी लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष दलों को 'इंडिया गठबंधन के तहत एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। हम संसद के अंदर भी समन्वय स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। सोरेन को राज्य उच्च न्यायालय से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को रिहा कर दिया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जद (यू) सांसद संजय झा बने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष