Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सीआर पाटिल गुजरात भाजपा के नए अध्यक्ष नियुक्त

Advertiesment
हमें फॉलो करें सीआर पाटिल गुजरात भाजपा के नए अध्यक्ष नियुक्त
, सोमवार, 20 जुलाई 2020 (18:36 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को नवसारी से सांसद सीआर पाटिल को गुजरात भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही पार्टी के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल को लद्दाख इकाई का अध्यक्ष बनाया गया।

तीसरी बार के सांसद पाटिल को जीतू भाई वाघाणी की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 65 वर्षीय पाटिल को एक ऐसे प्रभावी सांसद के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने न सिर्फ प्रौद्योगिकी के माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को अंजाम दिया बल्कि जनता से संपर्क भी बनाए रखा।

वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी विकास कार्यों के क्रियान्वयन में समन्वय का काम देखते हैं। उन्होंने पिछले दोनों लोकसभा चुनावों में पांच लाख से भी अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। वे गुजरात में सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने वाले सांसदों में शुमार थे। गुजरात प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का गृह राज्य भी है।
पैंतीस वर्षीय नामग्याल पहली बार लद्दाख से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त करने संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा के समय उन्होंने लोकसभा में लद्दाख के बारे में प्रभावी भाषण देकर युवा सांसदों के बीच अपनी खास पहचान बनाई।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बोलीविया फुटबॉल संघ के अध्यक्ष की कोरोनावायरस संक्रमण से मौत