Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Price Today: कच्चा तेल पिछले 9 महीने के निचले स्‍तर पर, जानिए पेट्रोल और डीजल के क्या हैं भाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Price Today: कच्चा तेल पिछले 9 महीने के निचले स्‍तर पर, जानिए पेट्रोल और डीजल के क्या हैं भाव
, शुक्रवार, 30 सितम्बर 2022 (10:11 IST)
नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमत में पिछले कुछ समय से गिरावट चल रही है। लेकिन गुरुवार शाम को इसके दाम में हल्‍की तेजी देखी गई। तेजी के बावजूद कच्चा तेल पिछले 9 महीने के निचले स्‍तर पर है। कच्चे तेल की कीमत गिरने के बावजूद घरेलू बाजार में तेल की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं देखा गया।
 
सरकार की तरफ से 4 महीने पहले पेट्रोल-डीजल की कीमत पर एक्‍साइज ड्यूटी घटाए जाने के बाद कीमत में बदलाव आया था। उस समय पूरे देश में कीमत बदली थी। इसके बाद महाराष्‍ट्र और मेघालय में भी तेल की कीमत बदलाव आया है।
 
डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड का ताजा रेट मामूली तेजी के साथ 81.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, वहीं ब्रेंट क्रूड 88.51 डॉलर प्रति बैरल पर देखा गया। पिछले दिनों महाराष्‍ट्र में शिंदे सरकार के गठन के बाद राज्‍य में पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 3 रुपए की कमी की गई थी। हालांकि मेघालय में पेट्रोल-डीजल के दाम में डेढ़-डेढ़ रुपए का इजाफा किया गया था।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 111.35 और डीजल 97.28, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, जयपुर में पेट्रोल 108.48 और डीजल 93.72, तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 और डीजल 96.52, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, गुरुग्राम में 97.18 और डीजल 90.05, बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 और डीजल 87.89, भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 और डीजल 94.76, चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 और डीजल 84.26, हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 और डीजल 97.82, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। में पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खड़गे के बाद वेणुगोपाल से मिले दिग्विजय सिंह, चुनाव लड़ने पर गहराया सस्पेंस