Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices : 2 दिन में कच्चा तेल हुआ 2 डॉलर सस्‍ता, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ईंधन के दाम

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices : 2 दिन में कच्चा तेल हुआ 2 डॉलर सस्‍ता, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ईंधन के दाम
, शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 (12:52 IST)
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और 2 सत्रों में कच्‍चा तेल 2 डॉलर से ज्‍यादा सस्‍ता हो गया है। इस बीच शु्क्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल के खुदरा भाव में बदलाव दिख रहा है। कच्‍चे तेल का भाव करीब 1 डॉलर गिरकर 82.26 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
 
कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान इसकी कीमतों में गिरावट आई है। कच्‍चे तेल का भाव करीब 1 डॉलर गिरकर 82.26 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है, वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव 0.05 डॉलर बढ़कर 78.65 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 और नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, पटना में पेट्रोल 107.80 और डीजल 94.56, गुरुग्राम में पेट्रोल 96.83 और डीजल 89.71 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

New Year 2023: उत्तराखंड में भी सभी होटलें, रेस्टॉरेंट, ढाबे और शराब दुकानें 2 जनवरी तक 24 घंटे रहेंगे खुले