Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल के दाम फिर चढ़े, राजस्‍थान में डीजल 100 के पार

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल के दाम फिर चढ़े, राजस्‍थान में डीजल 100 के पार
, बुधवार, 14 दिसंबर 2022 (12:13 IST)
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में पिछले 24 घंटे के दौरान बड़ा उछाल देखा जा रहा है और ब्रेंट क्रूड के भाव में करीब 2 डॉलर प्रति बैरल की तेजी दिख रही है। इस बीच आज बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट में भी उछाल देखा जा रहा है।
 
आज सुबह राजस्‍थान के श्रीगंगानगर में डीजल के भाव बढ़कर 100 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गए। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार आज सुबह गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल 16 पैसे महंगा होकर 96.92 रुपए लीटर और डीजल 15 पैसे चढ़कर 90.08 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल देखा जा रहा है। ब्रेंट क्रूड आज सुबह करीब 2 डॉलर बढ़कर 80.68 डॉलर प्रति बैरल के भाव रहा। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज 1 डॉलर से ज्‍यादा की उछाल के साथ 74.97 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
 
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपए और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तवांग मामले में भारत को मिला अमेरिका का साथ, चीन की हरकत पर नाराज