Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ शाहीन, अगले 12 घंटे में होगा और खतरनाक

Advertiesment
हमें फॉलो करें चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ शाहीन, अगले 12 घंटे में होगा और खतरनाक
, शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021 (15:35 IST)
मुंबई। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र शुक्रवार को चक्रवाती तूफान ‘शाहीन’ में तब्दील हो गया। शाम तक यह ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में परिवर्तित हो सकता है।
 
आईएमडी ने बताया कि पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर बना चक्रवाती तूफान शाहीन 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम- उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और उत्तरी अरब सागर के मध्य हिस्से में यह पहुंच रहा है।
 
अगले 12 घंटे में इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर पश्चिम- उत्तर पश्चिम में बढ़ने और अगले 36 घंटे में पाकिस्तान के मकरान तट से टकराने की संभावना है। इसके बाद यह दोबारा पश्चिम- दक्षिण पश्चिम की ओर मुड़ जाएगा और ओमान की खाड़ी में ओमान तट की ओर बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा।
 
कैसे बना शाहीन : चक्रवाती तूफान शाहीन, चक्रवाती तूफान गुलाब के अवशेषों से बना है, जो 26 सितंबर को पूर्वी तट से टकराया था। चक्रवाती तूफान की गति मध्य भारत में जाने के दौरान कम हो गई थी, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात से गुजरते हुए यह अरब सागर में दाखिल हुआ और मजबूत होकर शुक्रवार को चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कहां है परमबीर सिंह, महाराष्‍ट्र की सियासत में बवाल...