Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साइरस मिस्त्री के सुरक्षाकर्मियों, मीडिया के बीच धक्का-मुक्की

Advertiesment
हमें फॉलो करें Cyrus Mistry
मुंबई , शुक्रवार, 4 नवंबर 2016 (18:23 IST)
मुंबई। यहां स्थित बांबे हाउस में टाटा संस के हटाए गए चेयरमैन साइरस मिस्त्री की फोटो लेने  की कोशिश कर रहे फोटोग्राफरों तथा सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसमें एक फोटोग्राफर को चोटें आईं।
बांबे हाउस टाटा ग्रुप का मुख्यालय है। मिस्त्री यहां समूह की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड की बोर्ड बैठक  में भाग लेने आए थे। जैसे ही वे मुख्यालय पहुंचे फोटोग्राफर उनकी फोटो लेने के लिए तय घेरे से आगे चले गए। 
webdunia
इस पर वहां मौजूदा  सुरक्षाकर्मियों से उनकी धक्का- मुक्की हो गई। इस दौरान टाइम्स ऑफ इंडिया से जुड़ा एक फोटोग्राफर चोटिल हुआ  व उसके कैमरे आदि को नुकसान पहुंचा। मिड डे व हिंदुस्तान टाइम्स से जुड़े फोटोग्राफर के कैमरों को भी  नुकसान हुआ।
webdunia
बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से हालात पर काबू पाया गया। चार सुरक्षाकर्मियों व तीन फोटोग्राफर की चिकित्सकीय जांच करवाई गई। इस बीच लंदन से मिले एक समाचार के अनुसार टाटा समूह के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा ब्रिटेन में कंपनी के  इस्पात कारोबार को समूह के साथ बनाए रखना चाहते हैं और इस बारे में कोई फैसला चार सप्ताह में कर लिया जाएगा।
 
गार्डियन अखबार ने इस बारे में एक रपट प्रकाशित की है। इसमें सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि रतन टाटा, ब्रिटेन में कंपनी के इस्पात कारोबार को समूह में ही बनाए रखना चाहते हैं।  (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में पहले भी लगा है इन चैनलों पर प्रतिबंध...