Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दलाई लामा का बिहार दौरा, बोधगया में सुरक्षा अलर्ट

हमें फॉलो करें Dalai Lama
, गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (22:09 IST)
बोधगया। बिहार के बोधगया में तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा की यात्रा के बीच चीन की एक महिला की तलाश में जुटी पुलिस ने गुरुवार सुबह सुरक्षा अलर्ट जारी किया। महाबोधि मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और श्रद्धालुओं की भी तलाशी ली जा रही है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चीन की महिला सोंग शियाओलन का ‘स्केच’ जारी किया है। पुलिस ने मीडिया के साथ महिला के पासपोर्ट और वीजा का विवरण भी साझा किया। हालांकि तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिस महिला की तलाश क्यों कर रही है।

अधिकारी के मुताबिक, महाबोधि मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और श्रद्धालुओं की भी तलाशी ली जा रही है। दलाई लामा ने बोधगया में गुरुवार सुबह एक सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, यदि आप आस्तिक हैं, तो आपको दूसरों के बारे में सोचना चाहिए। तिब्बती आध्यात्मिक नेता ने कहा, हम सभी ने इंसान के रूप में जन्म लिया है और मैं जहां भी रहूंगा, मानवता के लिए काम करता रहूंगा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात : ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास 20 से ज्यादा इलेक्ट्रिक ऑटो-रिक्शा आग में जले