Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

‍जिंदा हैं अमर्त्य सेन, बेटी नंदना ने निधन की खबर को बताया अफवाह

हमें फॉलो करें ‍जिंदा हैं अमर्त्य सेन, बेटी नंदना ने निधन की खबर को बताया अफवाह
कोलकाता , मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023 (20:19 IST)
Amartya Sen News: नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के परिवार ने मंगलवार को उनके निधन की खबरों को फर्जी बताकर खारिज कर दिया। इससे पहले कई लागों ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा था कि सेन का निधन हो गया है।
 
उनकी बेटी नंदना देब सेन ने कहा कि यह फर्जी खबर है। मैंने हाल में कैंब्रिज में हमारे पारिवारिक घर में उनके साथ एक सप्ताह का समय बिताया है। वह पूरी तरह ठीक हैं, हर सप्ताह दो कक्षाएं ले रहे हैं।

कौन हैं अमर्त्य सेन : अमर्त्य सेन सेन का जन्म माणिक (अब बांग्लादेश में) में एक बंगाली कायस्थ परिवार में हुआ था। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने इनका नामकरण अमर्त्य किया था। सेन को 1998 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया था, जबकि 1999 में उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उन्हें इंग्लैंड में भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala


 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी क्यों दे रहे हैं जाति आधारित जनगणना पर जोर, चुनाव में कितना मिलेगा फायदा?