Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 (15:03 IST)
Updated Date: Mon, 18 Mar 2024 (15:25 IST)
Dead cockroaches found in dosa : सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि एक महिला ने एक डोसा ऑर्डर किया जब डोसा खाने लगे तो उसमें कॉकरोच दिखाई दिए। पहले तो महिला को लगा कि एक कॉकरोच है, बाद में जब गिनने लगी तो डोसे में एक के बाद एक 8 कॉकरोच निकल आए, वो भी मरे हुए।
इशानी नाम की महिला ने वीडियो में डोसे में पड़े कॉकरोच को गिना रही है। साथ ही उसने वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किया है। वीडियो दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक रेस्तरां का है। महिला ने कनॉट प्लेस थाना में शिकायत भी दर्ज कराई है।
यह दिल दहला देने वाला सच है। इशानी ने लिखा। मैं और मेरी दोस्त कनॉट प्लेस के मद्रास कॉफी हाउस में थे।
हमने दो डोसा का ऑर्डर दिया। जब डोसा हमें खाने के लिए परोसे गए तो खाने के तुरंत बाद कुछ अजीब लगा। जब देखा तो पता चला कि वह एक कॉकरोच था। जब डोसा पूरा देखा तो उसमें एक के बाद एक आठ कॉकरोच मिले। यह सब देखकर मेरा दिल टूट गया। ध्यान से देखा तो पता चला वे मरे हुए कॉकरोच थे।
दरअसल, इशानी 7 मार्च को लंच के लिए अपने दोस्त के साथ मद्रास कॉफ़ी हाउस गई थीं। इशानी ने यह वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया है।
उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया और वीडियो फुटेज को मीडिया आउटलेट्स को सौंप दिया, जिन्होंने फिर इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया, जिससे नेटिज़न्स के बीच नाराजगी फैल गई।
Edited by Navin Rangiyal
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें