Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक साल में हिरासत में लगभग 2000 मौतें

Advertiesment
हमें फॉलो करें Deaths
, शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 (17:31 IST)
नई दिल्ली। पिछले एक साल में देश भर में न्यायिक और पुलिस हिरासत में लगभग दो हजार लोगों की मौत हुई है, जिनमें से सबसे अधिक 425 लोगों की मृत्यु उत्तरप्रदेश में हुई है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एचएल दत्तू ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्थापना दिवस पर कहा कि पिछले वर्ष अक्टूबर से इस साल सितंबर के बीच देश भर में न्यायिक हिरासत में 1757 तथा पुलिस हिरासत में 192 लोगों की मौत हुई है।
 
उन्होंने कहा कि इस दौरान पुलिस के खिलाफ 32 हजार 498 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 206 मुठभेड़ के संबंध में थी।
 
आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि इस अवधि में उत्तर प्रदेश में 401 लोग न्यायिक हिरासत में तथा 27 पुलिस हिरासत में मारे गए। पंजाब में 170, मध्यप्रदेश में 165, महाराष्ट्र में 128, पश्चिम बंगाल में 98, राजस्थान में 93, बिहार में 90 और झारखंड में 70 लोगों की मौत न्यायिक हिरासत में हुई।
 
पुलिस के साथ मुठभेड़ के सबसे अधिक 66 मामले छत्तीसगढ में, 43 असम, 15 झारखंड़ और 10 ओडिशा में मामले दर्ज किए गए। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नशे में धुत होटल मालिक ने 3 को कुचला