Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बंगाल के राज्यपाल ने ममता बनर्जी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया

हमें फॉलो करें CV Anand Bose_Governor

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

कोलकाता , शनिवार, 29 जून 2024 (00:49 IST)
Defamation case filed against Mamta Banerjee : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एक दिन पहले उनके द्वारा की गई उस टिप्पणी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाओं ने उनसे शिकायत की है कि वे राजभवन में हालिया घटनाओं के कारण वहां जाने से डरती हैं।
 
बनर्जी की टिप्पणी की आलोचना : एक सूत्र ने यह जानकारी दी। राज्यपाल ने इससे पहले दिन में बनर्जी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा था कि जनप्रतिनिधियों से यह अपेक्षा की जाती है कि वह 'गलत और बदनामी वाली धारणा' न बनाएं। सूत्र ने बताया कि राज्यपाल ने उनके प्रति इसी तरह की टिप्पणी करने के संबंध मे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
 
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दावा : राज्य सचिवालय में एक प्रशासनिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि महिलाओं ने मुझसे शिकायत की है कि वे राजभवन में हाल ही में हुई घटनाओं के कारण वहां जाने से डर रही हैं। सूत्र ने बताया, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा उनकी पार्टी के नेताओं द्वारा उनके खिलाफ की गई टिप्पणियों के लिए मानहानि का मुकदमा दायर किया।
राजभवन की एक संविदा महिला कर्मचारी ने दो मई को राज्यपाल बोस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Telangana : ग्लास फैक्टरी में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 10 घायल