Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025, AAP ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025, AAP ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 21 नवंबर 2024 (13:24 IST)
Delhi Assembly Election 2025: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी एक्शन में आ गई है। आप ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। ‍दिल्ली में फरवरी के प्रथम सप्ताह में चुनाव कराए जा सकते हैं, क्योंकि विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी, 2025 तक है। 
 
आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस से आए 6 नेताओं को विधानसभा का टिकट दिया है। आप की 11 उम्मीदवारोंकी सूची में सीमापुरी वीर सिंह धींगान, लक्ष्मीनगर से बी बी त्यागी, छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर, रोहतास नगर से सरिता सिंह, बदरपुर से रामसिंह, सीलमपुर जुबैर चौधरी, करावल नगर मनोज त्यागी, मटियाला सुमेश शौकीन, किराड़ी अनिल झा, विश्वास नगर दीपक सिंगला और घोंडा से गौरव शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। ALSO READ: कौन हैं कैलाश गहलोत, खुद को बताया था केजरीवाल का हनुमान, क्यों छोड़ा AAP का साथ?
उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भाजपा और कांग्रेस जैसे प्रमुख दलों का सफाया करते हुए 70 में 62 सीटें जीती थीं, जबकि केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा 8 सीटों पर ही सिमट गई थी। कांग्रेस तो अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: अडाणी पर गरमाई सियासत, अमेरिका में गिरफ्तारी वारंट जारी