Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्‍ली में बदले स्‍पीड लिमिट के नियम, इस रफ्तार से ऊपर चले तो कटेगा चालान

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्‍ली में बदले स्‍पीड लिमिट के नियम, इस रफ्तार से ऊपर चले तो कटेगा चालान
, शुक्रवार, 11 जून 2021 (16:10 IST)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों पर गाड़ी चलाना अब आसान नहीं रहेगा। क्योंकि अब आपको सड़क के साथ-साथ कार के स्पीडोमीटर पर भी नजर रखनी होगी। केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली में गाड़ियों की स्पीड लिमिट तय कर दी है। इस स्पीड लिमिट का उल्लंघन करने पर आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।

देश की राजधानी दिल्ली में सफर करने वाले या बाहरी राज्य से यहां आने वाले वाहन चालकों के काम की खबर है। दिल्ली में अब किसी भी वाहन चलाने की स्पीड लिमिट में बदलाव कर दिया गया है। दोपहिया वाहन हो या फिर गाड़ी-ट्रक, अलग-अलग वाहनों के लिए स्पीड लिमिट तय कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक लिस्ट जारी की गई है, जिसमें अलग-अलग रोड का नाम दिया गया है और वहां कौन-सा वाहन किस स्पीड से चल सकता है, उसकी जानकारी दी गई है।

नई लिस्ट के अनुसार, कार-जीप-टैक्सी-कैब की अधिकतम स्पीड 60 किमी. प्रति घंटा से 70 किमी. प्रति घंटा रखी गई है, अधिकतर इलाकों में स्पीड 70 है, लेकिन कुछ इलाकों में 60 ही अधिकतम स्पीड है। वहीं, दो पहिया वाहनों की अधिकतम स्पीड 50 और 60 किमी. प्रति घंटा रखी गई है। ऑटो-टैम्पो-तीन पहियां वाहनों के लिए अधिकतम स्पीड 40 किमी. प्रति घंटा रखी गई है।
  • DND पर कार के लिए स्पीड लिमिट -70km/hr और दोपहिया वाहनों के लिए 60km/ प्रति घंटा।  
  • बारपुला फ्लाइओवर पर कार और बाइक दोनों के लिए स्पीड लिमिट 60km/ प्रति घंटा।
  • दिल्ली से नोएडा टोल रोड पर कार के लिए स्पीड लिमिट -70km/ प्रति घंटा। और दोपहिया वाहनों के लिए 60km/ प्रति घंटा।
  • एयरपोर्ट वाली रोड पर कार और बाइक दोनों के लिए स्पीड लिमिट 60km/ प्रति घंटा।
  • सभी आवासीय और कमर्शियल मार्केट के अंदर की सड़कों पर कार और बाइक की अधिकतम स्पीड लिमिट 30km/ प्रति घंटा रहेगी

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरियाणा बोर्ड ने घोषित किया 10वीं का परिणाम, 3 लाख विद्यार्थी पास