Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उनकी तबीयत ठीक नहीं, आप के CM को तंग किया जा रहा, क्या बोलीं सुनीता केजरीवाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sunita Kejriwal

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 28 मार्च 2024 (17:01 IST)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Sunita Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें ‘बहुत परेशान’ किया जा रहा है। केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। गुरुवार को दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।
 
केजरीवाल के मामले की सुनवाई के दौरान सुनीता भी अदालत में मौजूद थीं। सुनीता ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उनके शर्करा स्तर (शुगर लेवल) में उतार-चढ़ाव हो रहा है। उन्हें बहुत परेशान किया जा रहा है। यह अत्याचार नहीं चलेगा...जनता जवाब देगी।
 
1 अप्रैल तक बढ़ाई हिरासत : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी की हिरासत गुरुवार को 1 अप्रैल तक बढ़ा दी। केजरीवाल की सात दिन की हिरासत का अनुरोध किया, लेकिन अदालत ने कहा कि उन्हें एक अप्रैल को दिन में 11 बजे अदालत में पेश करना होगा।
ईडी ने केजरीवाल को राउज एवेन्यू अदालत की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष पेश किया क्योंकि उनकी वर्तमान हिरासत बृहस्पतिवार को समाप्त हो रही थी।
 
ईडी ने हिरासत के लिए नयी अर्जी में कहा कि हिरासत में पूछताछ के दौरान पांच दिन तक मुख्यमंत्री के बयान दर्ज किए गए और वह जवाब देने में टालमटोल कर रहे थे। ईडी ने कहा कि हिरासत के दौरान तीन अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। एजेंसियां

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आजम खान के करीबी आसिम राजा का नामांकन खारिज, जानिए क्‍या है कारण...