Publish Date: Sun, 08 Dec 2019 (10:48 IST)
Updated Date: Sun, 08 Dec 2019 (10:56 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के अनाज मंडी में रविवार सुबह भीषण आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे से लोग बेहद दुखी दिखाई दिए और सोशल मीडिया पर इस तरह अपनी भावनाओं का इजहार किया...
रेणुका जैन ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि रहवासी इलाके में स्थित फैक्टरी में आग लगने से कई गरीब मजदूर मारे गए। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, दिल्ली पुलिस, फैक्टरी मालिक क्या इसके लिए सभी जिम्मेदार नहीं है?
शमा मोहम्मद ने ट्वीट कर कहा, इस भीषण त्रासदी की खबर से जागी। मैं प्रार्थना करती हूं कि फंसे हुए सभी को बिना किसी जानमाल के नुकसान के बचा लिया जाए। पीड़ितों के परिवार के प्रति मेरी संवेदना। पूरे भारत में इतनी दुर्घटनाएं होने के बावजूद, अग्नि सुरक्षा नियमों को लागू क्यों नहीं किया जाता है?
चंदन सिंह ने कहा कि वो प्लास्टिक फ़ैक्ट्री ही थी या कुछ आग लगाने वाला बनता था? इतनी बड़ी आग लगी कैसे? दिल्ली की घने आबादी वाले उस क्षेत्र में सच में क्या हो रहा था इसकी पूरी जांच हो और लगभग 50 लोगों की मौत के जिम्मेदार शांतिदूत मालिक, अधिकारी और उनको आश्रय देने वाले नेताओ पर NSA लगे।
उल्लेखनीय है कि रविवार सुबह तीन छोटी-छोटी फैक्टरियों में यह आग लगी और लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। फायर ब्रिगेड ने 50 लोगों को बचाया। घायलों को आरएमएल अस्पताल एवं हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया है।