Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में कांग्रेस का 'जल सत्याग्रह', केजरीवाल सरकार पर लगाया घोटाले का आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली में कांग्रेस का 'जल सत्याग्रह', केजरीवाल सरकार पर लगाया घोटाले का आरोप
, शनिवार, 2 जून 2018 (08:46 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत के बीच कांग्रेस ने शनिवार को शहर में 'जल सत्याग्रह' की शुरुआत की और केजरीवाल सरकार पर पानी को लेकर घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया, दिल्ली में आज पानी को लेकर हजारों करोड़ का घोटाला हो रहा है।


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में 'जल सत्याग्रह' की शुरुआत आरके सेक्टर 7 से हुई। इस मौके पर माकन ने कहा, आम आदमी पार्टी सरकार का दिल्ली को मुफ्त पानी देने का वादा जुमला निकला। इस वादे की पोल खुल गई है, क्योंकि जब दिल्ली में पानी ही नही है तो पानी मुफ्त में कैसे दिया जा रहा है?

उन्होंने आरोप लगाया, दिल्ली में आज पानी को लेकर हजारों करोड़ का घोटाला हो रहा है, बोटलिंग प्लांट तथा आईस फैक्टरी दिल्ली की जनता के हिस्से के पानी को लूटकर अपना धंधा चला रहा है। कांग्रेस का यह 'जल सत्याग्रह' 30 जून तक चलेगा। पार्टी के मुताबिक, इस अभियान के तहत कांग्रेस नेता दिल्ली की अधिकृत कॉलोनी, अनाधिकृत कॉलोनी, झुग्गी बस्तियों में जाएंगे और पानी की समस्या को उजागर करेंगे। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, विहिप ने उस ढांचे को गिराया, जहां राम की पूजा होती थी