Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Delhi MCD Election Results 2022 : एमसीडी में जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी से मांगा आशीर्वाद

हमें फॉलो करें Delhi MCD Election Results 2022 : एमसीडी में जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी से मांगा आशीर्वाद
, बुधवार, 7 दिसंबर 2022 (17:14 IST)
नई दिल्ली। Delhi MCD Election Results 2022 News : एमसीडी चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने लोगों का शुक्रिया अदा किया और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के साथ-साथ केंद्र और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का 'आशीर्वाद' मांगा।
‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने बुधवार को यहां भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने के लिए देश में सकारात्मक राजनीति की वकालत की।
 
यहां दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित ‘आप’ के मुख्यालय में पार्टी की जीत के बाद अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि हम सभी को दिल्ली की हालत सुधारनी है और मुझे भाजपा और कांग्रेस सहित सभी के सहयोग की आवश्यकता है। हमें ऐसा करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है, खासकर केंद्र और प्रधानमंत्री की मदद और आशीर्वाद की। 
 
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में सभी 250 सीटों के परिणाम घोषित कर दिये गये है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक ‘आप’ ने 134 तो भाजपा ने 104 और कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की। चुनाव में तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे। ‘आप’ की इस जीत से एमसीडी में भाजपा का 15 साल का शासन भी खत्म हो गया।
पार्टी मुख्यालय में जीत के जश्न में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। भाषा Edited by Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉलीवुड 2022 की टॉप एक्ट्रेसेस का क्या रहा हाल, कौन रहीं हिट और कौन फ्लॉप