Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में जाट आंदोलन, बंद रहेंगे यह मेट्रो स्टेशन...

हमें फॉलो करें दिल्ली में जाट आंदोलन, बंद रहेंगे यह मेट्रो स्टेशन...
नई दिल्ली , रविवार, 19 मार्च 2017 (09:03 IST)
नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार को जाट समुदाय के प्रदर्शन की घोषणा के मद्देनजर मेट्रो रेल के कई स्टेशन रविवार रात आठ बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
 
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की ओर से गई जानकारी के अनुसार राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग, जनपथ, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, आर के आश्रम, प्रगति मैदान, खान मार्केट और शिवाजी स्टेडियम स्टेशन रात आठ बजे के बाद बंद रहेंगे।
 
इसके अलावा दिल्ली से बाहर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लाइन -2 (गुरु द्रोणाचार्य से हुडा सिटी सेंटर), लाइन 3 और 4 (कौशांबी से वैशाली और नोएडा सेक्टर 15 से नोएडा सिटी सेंटर) और लाइन -6 (सराय से एस्कोर्ट्स मुजेसर) पर रात साढ़े ग्यारह बजे से अगले आदेश तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी।
 
दिल्ली पुलिस से मंजूरी मिलने के बाद इन स्टेशनों पर मेट्रो रेल सेवा बहाल होगी। उल्लेखनीय है कि जाट समुदाय ने आरक्षण की मांग को लेकर का 20 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन करने का ऐलान किया हुआ है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी की तरह ही बचपन में चाय बेचते थे मौर्य...