Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी की तरह ही बचपन में चाय बेचते थे मौर्य...

हमें फॉलो करें मोदी की तरह ही बचपन में चाय बेचते थे मौर्य...
लखनऊ , रविवार, 19 मार्च 2017 (08:37 IST)
लखनऊ। लोकसभा की फूलपुर सीट से भाजपा सांसद एवं उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री के रूप में राज्य में पार्टी का ओबीसी चेहरा होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ही तरह मौर्य भी बचपन में चाय बेच चुके हैं।
 
लोकसभा की वेबसाइट पर मौर्य के पृष्ठ पर अंकित है कि चाय बेचते हुए बचपन में उन्हें समाज सेवा करने और पढ़ाई-लिखाई करने की प्रेरणा मिली। 
 
विधानसभा चुनाव में दिन-रात कड़ी मेहनत से पिछड़े वर्ग के लोगों को पार्टी के पक्ष में करने में कामयाब रहे मौर्य मुख्यमंत्री की रेस में थे, मगर योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया।
 
भाजपा में 47 वर्षीय मौर्य का कद तेजी से बढ़ा है। उत्तर प्रदेश का 2012 विधानसभा जीतने के बाद 2014 में उन्हें लोकसभा का टिकट दिया गया और वह जीते भी। मौर्य को 2016 में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और उन्होंने विधानसभा चुनाव में 265 प्लस का लक्ष्य लेकर काम शुरू किया।
 
कौशाम्बी जिले के किसान परिवार में जन्मे मौर्य का बचपन गरीबी में बीता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ही तरह उन्होंने भी चाय की दुकानों पर काम किया। पढ़ाई जारी रखने और परिवार की मदद के लिए अखबार बेचे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी आदित्यनाथ संभालेंगे यूपी की कमान, कांग्रेस-भाजपा में तकरार