Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोस्ट वांटेड आतंकी रिजवान गिरफ्तार, 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

Advertiesment
हमें फॉलो करें मोस्ट वांटेड आतंकी रिजवान गिरफ्तार, 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 9 अगस्त 2024 (10:13 IST)
ISIS terrorist arrested in delhi : 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को शुक्रवार को उस समय बड़ी सफलता मिली जब राजधानी से मोस्ट वांटेड आतंकी रिजवान गिरफ्तार कर लिया। NIA ने उस पर 3 लाख रुपए का इनाम घोषित किया।
 
पुणे ISIS मॉड्यूल के आतंकी रिजवान अली को पुलिस लंबे समय से तलाश रही थी। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। वह दिल्ली पुलिस की मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में भी शामिल था।

रिजवान और उसके साथियों ने दिल्ली के कई VIP इलाके की रेकी की थी। इसके पास से हथियार भी बरामद किए गए है।
 
उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने आतंकियों की तलाश तेज करते हुए राजधानी की सड़कों पर उनके पोस्टर भी लगाए थे।
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत छोड़ो आंदोलन पर बोले मोदी, वास्तव में वह हमारे स्वतंत्रता संग्राम का ऐतिहासिक क्षण था