Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बड़ी खबर, तेजिंदर पाल बग्गा को लेकर दिल्ली आ रही है दिल्ली पुलिस

हमें फॉलो करें बड़ी खबर, तेजिंदर पाल बग्गा को लेकर दिल्ली आ रही है दिल्ली पुलिस
, शुक्रवार, 6 मई 2022 (15:05 IST)
नई दिल्ली। हाई वाल्टेज ड्रामे के बाद दिल्ली पुलिस भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को लेकर हरियाणा कुरुक्षेत्र से दिल्ली ला रही है। आज सुबह पंजाब पुलिस ने बग्गा को गिरफ्तार किया था। उन्हें मोहाली ले जाते समय हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस का रास्ता रोक दिया। 
भाजपा ने शुक्रवार को पंजाब पुलिस पर अपने नेता तेजिंदर पाल बग्गा को अगवा करने का आरोप लगाया और कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल राज्य की पुलिस के जरिए बदले की राजनीति कर रहे हैं।
 
दिल्ली प्रदेश भाजपा की एक अन्य नेता नुपूर शर्मा ने अदालत के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में अगर किसी को गिरफ्तार करती है तो उसे स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचना देनी होती है। उन्होंने कहा कि बग्गा के मामले में पंजाब पुलिस की कार्रवाई गैरकानूनी थी क्योंकि उसने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी।
 
पंजाब पुलिस ने इससे पहले एक बयान जारी कर कहा कि उसने भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पिछले महीने मोहाली में उनके खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। बग्गा को पंजाब ले जाया जा रहा है, जहां उन्हें एक अदालत में पेश किया जाएगा।
इस बीच, दिल्ली पुलिस ने बग्गा के पिता की शिकायत पर जनकपुरी थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया है। बग्गा के पिता ने शिकायत की है कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे कुछ लोग उनके घर आए और उनके बेटे को ले गए। इस पर दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस को फोन कर पंजाब पुलिस को रोक दिया। 
मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कुरुक्षेत्र के एसपी से कहा कि तेजिंदर बग्गा को मोहाली ला रहे पंजाब पुलिस के अधिकारियों को हरियाणा में रोकना अवैध हिरासत के समान है। पंजाब पुलिस इस मामले में हाईकोर्ट की शरण ले सकती है।
 
गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने पिछले महीने भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मोहाली में रहने वाले सन्नी अहलूवालिया नामक एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया था।
 
पंजाब पुलिस ने बताया कि एक अप्रैल को दर्ज की गई प्राथमिकी के मुताबिक, 30 मार्च को बग्गा ने दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया था और कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

RPSC Recruitment 2022 : आरपीएससी में भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन