Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में सियासी ड्रामा, AAP में शामिल होने के बाद 2 कांग्रेसी पार्षदों की घर वापसी

हमें फॉलो करें दिल्ली में सियासी ड्रामा, AAP में शामिल होने के बाद 2 कांग्रेसी पार्षदों की घर वापसी
, शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (11:02 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में हुए एक सियासी ड्रामे में कांग्रेस के 2 नवनिर्वाचित पार्षद आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने के कुछ ही घंटे बाद फिर कांग्रेस में शामिल हो गए। इन पार्षदों के साथ अल मेहदी भी शामिल थे। अल मेहदी ने भी कांग्रेस में वापसी करते हुए अपनी गलती के लिए माफी मांग ली।
 
सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए मेहदी ने कहा कि उन्होंने आप में शामिल होकर गलती की। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस और राहुल गांधी के वफादार कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि मैंने बड़ी गलती की। मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं और हाथ जोड़कर राहुल गांधी से माफी मांगता हूं।
 
मेहदी और दो नवनिर्वाचित पार्षद-सबीला बेगम तथा नाजिया खातून शुक्रवार को आप में शामिल हो गई थीं। सबीला ने वार्ड नंबर 243 मुस्तफाबाद से जीत दर्ज की थी जबकि खातून ने वार्ड नंबर 245 ब्रजपुरी से जीत हासिल की थी।
 
मेहदी तथा दो पार्षदों के आप में शामिल होने के बाद मुस्तफाबाद के निवासियों ने प्रदर्शन किया था। सोशल मीडिया पर आए प्रदर्शनों के वीडियो में लोग मेहदी के खिलाफ नारे लगाते तथा उनका पुतला जलाते दिखे।
 
कांग्रेस की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि आप, पार्टी के कुछ अन्य पार्षदों को भी प्रलोभन देने की कोशिश कर रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आयुर्वेद का कमाल, 65,000 कोरोना संक्रमितों में से केवल 300 अस्पताल में भर्ती, 1 भी मौत नहीं