Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 900 स्थाई पद रिक्त

Advertiesment
हमें फॉलो करें Delhi University
, गुरुवार, 17 नवंबर 2016 (23:03 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को कहा कि देश के ख्यातिप्राप्त दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षकों के करीब 900 स्थाई पद रिक्त हैं।
 
मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री महेन्द्रनाथ पांडे ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि हालांकि इस विश्वविद्यालय ने अस्थाई और अतिथि शिक्षकों को नियुक्त किया है, ताकि छात्रों की पढ़ाई का प्रभावित न होना सुनिश्चित किया जा सके।
 
उन्होंने कहा, ऐसी सूचना है कि एक अक्टूबर 2016 की स्थिति के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षकों के करीब 911 स्थाई पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि रिक्तियां होना और उन्हें भरा जाना एक सतत प्रक्रिया है और संसद के कानून के तहत एक स्वायत्त निकाय होने के कारण रिक्त पदों पर भर्ती का दायित्व विश्वविद्यालय का है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बीमार सुषमा ने कहा, लोगों की शुभकामनाओं से अभिभूत