Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्यासी दिल्ली पर गरमाई सियासत, AAP-BJP आमने-सामने

हमें फॉलो करें प्यासी दिल्ली पर गरमाई सियासत, AAP-BJP आमने-सामने

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 16 जून 2024 (19:08 IST)
Delhi Water Crisis: राष्ट्रीय राजधानी में गंभीर जल संकट को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय में तोड़फोड़ करने का रविवार को आरोप लगाया।
भारद्वाज ने इसे सरकार के खिलाफ एक ‘साजिश’ करार देते हुए एक वीडियो साझा किया। वीडियो में कुछ लोग एक कार्यालय पर पथराव और मटके फेंककर उसकी खिड़कियां तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
webdunia
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता भारद्वाज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देखिए भाजपा के पटके पहने नेता और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते कार्यकर्ता, दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय में सरकारी संपत्ति को तोड़ते हुए। जगह-जगह पानी की पाइपलाइन कौन तुड़वा रहा है? किसका षड्यंत्र है?’’
इससे पहले दिन में भाजपा नेताओं ने जल संकट को लेकर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में ‘आप’ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ‘आप’ सरकार भाजपा शासित हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं देने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी में पानी की भारी किल्लत के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया है। भाषा 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला