Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में जल संकट के बीच सियासी घमासान, आतिशी के अनशन पर भाजपा ने उठाए सवाल

हमें फॉलो करें atishi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 22 जून 2024 (12:00 IST)
delhi water crisis and Atishi fast: दिल्ली में पानी की कमी से हाहाकार मचा हुआ है। एक ओर लोग एक एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं तो दूसरी तरफ संकट से उबरने के प्रयासों पर सियासत हावी है। राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी का निश्चितकालीन अनशन दूसरे दिन, शनिवार को भी जारी है। इस बीच भाजपा ने आतिशी के अनशन पर भी सवाल उठा दिए। ALSO READ: दिल्ली जल संकट: हरियाणा से अधिक पानी की मांग के लिए आतिशी का पानी सत्याग्रह शुरू
 
इस बीच दिल्ली भाजपा ने भी एक्स पर अपनी पोस्ट में आतिशी के अनशन पर सवाल उठाए। पार्टी ने कहा, ये कौन सा अनिश्चितकालीन सत्याग्रह है, जहां आतिशी लंच के समय और रात में AC कमरे में खाने और आराम करने चली जाती हैं! गजब का घोटाला चल रहा है।
दक्षिणी दिल्ली के भोगल में अपने ‘जल सत्याग्रह’ स्थल से एक वीडियो संदेश में आतिशी ने कहा कि जब तक हरियाणा दिल्ली वासियों के लिए और पानी नहीं छोड़ता, तब तक वह कुछ नहीं खाएंगी। उन्होंने कहा कि शहर में 28 लाख लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।

मंत्री का अनिश्चितकालीन अनशन शुक्रवार को शुरू हुआ और उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा यमुना नदी में दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को हरियाणा ने 11 करोड़ गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) कम पानी छोड़ा।
 
जल मंत्री ने कहा कि दिल्ली को पानी के लिए पड़ोसी राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से नदियों और नहरों के जरिए उसे 1,005 एमजीडी पानी मिलता है जिसमें से हरियाणा 613 ​​एमजीडी पानी मुहैया कराता है।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली में जारी भीषण गर्मी के बीच हरियाणा कुछ सप्ताह से 513 एमजीडी पानी ही दे रहा है। उन्होंने कहा कि एक एमजीडी पानी से 28,000 लोगों को जलापूर्ति होती है। 100 एमजीडी पानी की कमी का मतलब है कि दिल्ली में 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।
Edited by  : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्विमिंग पूल में तैराकी करके बाहर निकलते ही हुई किशोर की मौत, जांच के आदेश