Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 (21:22 IST)
Updated Date: Fri, 12 Apr 2024 (21:25 IST)
Delhi Weather Update : राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस साल जनवरी से अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। राष्ट्रीय राजधानी में 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम में अब तक का दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान था।
इस मौसम में अब तक का दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम में अब तक का दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान था। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान पिछले चार दिन से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दिल्ली में आज दिन में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 72 से 26 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।
बारिश और धूलभरी आंधी का अनुमान : मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश, धूलभरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। उसने शाम को जोरदार हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour