Publish Date: Tue, 03 Dec 2019 (08:48 IST)
Updated Date: Tue, 03 Dec 2019 (08:51 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में इस साल अब तक डेंगू के मामलों की कुल संख्या 1700 से अधिक हो गई है।
सोमवार को जारी हुई नगर निकाय की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 30 नवंबर तक मलेरिया के मामलों की संख्या 685 तक पहुंच गई। निकाय अधिकारियों के अनुसार 18 नवंबर तक शहर में डेंगू के कुल 1,474 मामले दर्ज हुए थे। अब तक डेंगू के कुल मामलों को मिलाकर यह संख्या 1786 तक पहुंच गई है।
निकाय अधिकारियों के अनुसार इस साल नवंबर माह में डेंगू के 717 नए मामले दर्ज किए गए। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार पूरे वर्ष में अक्टूबर में सबसे अधिक डेंगू के 787 मामले और मलेरिया के 249 मामले दर्ज किए गए। (भाषा)