khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ढोलकल पहाड़ियों में टुकड़ों में मिली गणेश प्रतिमा

Advertiesment
dholkal
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 2,500 फीट ऊंची ढोलकल पहाड़ी की खाई में टुकड़ों में मिली दुर्लभ गणेश प्रतिमा को प्रशासन ने 3 दिन में वापस स्थापित करने का दावा किया है।
ढोलकल पहाड़ी के शिखर पर स्थापित ऐतिहासिक गणेश प्रतिमा गुरुवार को स्थानीय पर्यटकों को उसके स्थान पर से गायब मिली थी। प्रतिमा की फौरन खोजबीन शुरू होने के बाद ये टुकड़ों में खाई में मिली थी। पूरे घटनाक्रम के पीछे नक्सलियों का हाथ माना जा रहा है।
 
सूत्रों के मुताबिक शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रतिमा के धड़ को ढोलकल शिखर तक ले जाया गया। पूरी कवायद पद्मश्री पुरातत्वविद अरुण कुमार शर्मा और संस्कृति विभाग के संचालक आशुतोष मिश्रा की देखरेख में हुई। इसके बाद प्रतिमा के पेट और फिर सिर को जोड़ा जाएगा। पूरी प्रक्रिया 3 दिन में पूरी हो जाएगी। इस दौरान जंगल के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
 
पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि ढोलकल शिखर पर प्रतिमा की निगरानी के लिए सर्विलांस कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही ग्रामीणों का सुरक्षा दल भी बनाया जाएगा, जो बारी-बारी से प्रतिमा की सुरक्षा में लगेगा। 
 
उन्होंने घटना में माओवादियों का हाथ होने की बात एक बार फिर देाहराते हुए कहा कि पंचायत सचिव की मौखिक सूचना पर पुलिस ने 20 से 30 अज्ञात माओवादियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा। फरसपाल थाना प्रभारी प्रतिमा तोड़ने के मामले की जांच कर रहे हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कला, संगीत और साहित्य के लिए हैं मां शारदा के यह 3 मंत्र पढ़ें