Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सरकार ने सार्वजनिक कर दी धोनी से जुड़ी जानकारी, नाराज साक्षी ने मंत्री से पूछा सवाल...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Dhoni Aadhar information
, बुधवार, 29 मार्च 2017 (09:25 IST)
केंद्र सरकार इन दिनों आधार देश के हर नागरिक को आधार से जोड़ने की योजना पर काम कर रही है। इसे प्रोत्साहित करने के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों ने ट्विटर पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की आधार की डीटेल सार्वजनिक कर दी। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने भी इसे  रिट्वीट कर दिया। इस पर धोनी की पत्नी साक्षी भड़क गईं। साक्षी ने केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद को ट्वीट करके अपनी नाराजगी भी जाहिर की। 
 
दरअसल, रवि शंकर प्रसाद ने महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो ट्वीट की थी जिसमें वह आधार कार्ड बनवाते दिख रहे थे। प्रसाद ने उस फोटो के साथ लिखा भी था कि धोनी ने आधार कार्ड बनवाया। फोटो देख साक्षी ने निजी जानकारी शेयर करने की बात कहते हुए रवि शंकर प्रसाद से पूछा, ‘क्या किसी तरह की प्राइवेसी बची है? क्या आधार कार्ड के साथ-साथ उसका एप्लिकेशन फॉर्म भी सार्वजनिक संपत्ति बना दिया गया है?’
 
webdunia
इस पर प्रसाद ने लिखा, ‘नहीं ऐसा नहीं है, क्या ट्वीट में कोई निजी जानकारी शेयर हुई है?’ इसपर साक्षी ने बताया कि धोनी ने जो फॉर्म भरा था, जिसपर उनकी निजी जानकारियां हैं उसे ही लीक कर दिया गया है। साक्षी ने वह फोटो भी दिखाया जिसमें धोनी की निजी जानकारी थी। फिर प्रसाद ने लिखा,’मामले को मेरी जानकारी में लाने के लिए शुक्रिया। किसी की निजी जानकारी शेयर करना कानूनी अपराध है। इसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।’ इसके बाद साक्षी ने रविशंकर प्रसाद का शुक्रिया किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एमसीडी चुनावों में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे योगी