Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन कटौती, पेट्रोल स्थिर, जानिए 4 महानगरों के दाम

Advertiesment
Petrol
नई दिल्ली। देश में शनिवार को डीजल के दामों में लगातार दूसरे दिन भी कटौती की गई। देश के 4 बड़े महानगरों में शनिवार को डीजल की कीमत में 15 से 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई जबकि पेट्रोल के दाम लगातार 4 दिन से स्थिर हैं। डीजल की कीमत शुक्रवार को भी 17 से 20 पैसे प्रति लीटर कम की गई थी। विश्व में कोरोनावायरस के चलते अभी तक कच्चे तेल की मांग में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑइल के अनुसार आज शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा जबकि डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 70.94 रुपए प्रति लीटर पर आ गया। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा और डीजल 18 पैसे कम होकर 77.36 रुपए प्रति लीटर रह गया।
 
कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा जबकि डीजल का दाम 16 पैसे कम होकर 74.46 रुपए प्रति लीटर रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपए प्रति लीटर टिकी रही जबकि डीजल 15 पैसे घटकर 76.40 रुपए प्रति लीटर रह गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोनावायरस Live Updates: अमेरिका में 1 माह में बढ़े 10 लाख संक्रमित