Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिग्विजय को झटका, कांग्रेस ने छीना गोवा और कर्नाटक का प्रभार

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिग्विजय को झटका, कांग्रेस ने छीना गोवा और कर्नाटक का प्रभार
नई दिल्ली , रविवार, 30 अप्रैल 2017 (07:34 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को गोवा और कर्नाटक के प्रभारी पद से हटा दिया गया है और उनके स्थान पर डॉ. ए. चेला कुमार को गोवा जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता केसीवेणुगोपाल को कर्नाटक का प्रभारी बनाया गया है।
 
कांग्रेस महासचिव जर्नादन द्विवेदी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कर्नाटक और गोवा के लिए टीमों का पुनर्गठन किया। सोनिया ने कर्नाटक और गोवा से जुड़े मामलों को अब नई टीमों को सौंपा है।
 
गोवा के लिए बनी नई टीम में डॉ. चेला कुमार को प्रभारी बनाया गया है जबकि अमित देशमुख को पार्टी सचिव बनाया गया है। कर्नाटक के लिए बनी नई टीम में वेणुगोपाल को प्रभारी जबकि एम. टेगौर, पीसी विष्णुनाध, मधु याशिकी गौड और डॉ. साके सैलजानाथ को सचिव बनाया गया है।
 
गोवा में हुए विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार बना पाने में नाकाम रहने पर दिग्विजय सिंह को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था और उन्हें हटाए जाने को इसी रूप में देखा जा रहा है। कर्नाटक प्रभारी बदलने को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। इस दक्षिण भारतीय राज्य में अगले वर्ष चुनाव प्रस्तावित है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संकट में नवाज शरीफ, सेना ने की और कार्रवाई की मांग