Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ढोल की थाप पर जमकर नाचे दिग्विजय, पूछा-75 साल का जवान मजे क्यों नहीं कर सकता?

भारत जोड़ो यात्रा में दिग्विजय सिंह ने लगाए ठुमके, राहुल के साथ 75 साल के सिद्धरमैया ने भी लगाई थी दौड़

हमें फॉलो करें ढोल की थाप पर जमकर नाचे दिग्विजय, पूछा-75 साल का जवान मजे क्यों नहीं कर सकता?
, शनिवार, 8 अक्टूबर 2022 (07:28 IST)
  • भारत जोड़ो यात्रा में दिग्विजय ने लगाए ठुमके
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
  • कहा- 75 साल का जवान आदमी मजे क्यों नहीं कर सकता?
  • पदयात्रा में 20 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चले दिग्विजय
चिट्टनहाल्ली। वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान शुक्रवार को ढोल की थाप पर जमकर नाचे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर दिग्विजय ने कहा कि 75 साल का जवान आदमी मजे क्यों नहीं कर सकता?
 
ग्रामीण कर्नाटक के मांड्या जिले से गुजरने के दौरान कांग्रेस के अन्य सदस्यों के साथ पदयात्रा में दिग्विजय सिंह भी 20 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक पैदल चले।
 
अपने नृत्य का छोटा सा वीडियो ट्वीट करते हुए दिग्विजय ने कहा है, '75 साल का जवान आदमी मजे क्यों नहीं कर सकता!! कल आपने 75 साल के सिद्धरमैया को राहुल जी के साथ दौड़ लगाते देखा!! पुरुषों के लिए, आप उतने ही बुजुर्ग हैं जितना आप महसूस करते हैं, अगर हमें लगता है कि हम जवान हैं, तो फिर क्यों नहीं।'
 
गौरतलब है कि गुरुवार को यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया के साथ कुछ दूर तक दौड़ लगायी थी और आज दिग्विजय ने यात्रा में शामिल ढोलकियों के साथ थाप पर ‘ठुमके’ लगाए।
 
गौरतलब है कि दिग्विजय कन्याकुमारी में पदयात्रा की शुरुआत से ही इसमें शामिल हैं और लगातार पैदल चल रहे हैं। हालांकि वह हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन प्रकिया के लिए दिल्ली गए थे। इस चुनाव में वे मल्लिकार्जुन खड़गे का समर्थन कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

AAP मंत्री राजेन्द्र पाल ने खुद को 'बेहद धार्मिक' बताया, BJP पर किया पलटवार