Publish Date: Thu, 13 Oct 2016 (12:16 IST)
Updated Date: Thu, 13 Oct 2016 (12:19 IST)
कांग्रेस महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तानी सेना और आईएसआई को मजबूत करने का आरोप लगा डाला।
दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा कि युद्ध के लिए आतुर मोदी देश को पाकिस्तान से युद्ध की ओर धकेल रहे हैं। उन्हें अगला चुनाव जीतने के लिए केवल यही विकल्प नजर आ रहा है।
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि ऐसा कर वे पाकिस्तान में आईएसआई और सेना और मजबूत करने के साथ ही वहां के राजनीतिक नेतृत्व को कमजोर कर रहे हैं।
उन्होंने सवाल किया कि दो परमाणु संपन्न दो देश युद्ध का भार वहन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के लिए और बच्चों के भविष्य के लिए भारत और पाकिस्तान को युद्ध का खेल बंद कर देना चाहिए और समझौता वार्ता करना चाहिए।
दिग्विजय ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को आपस के लड़ने के बजाए मिलकर भूखमरी और कुपोषण के खिलाफ लड़ना चाहिए।