Publish Date: Fri, 25 Nov 2016 (13:55 IST)
Updated Date: Fri, 25 Nov 2016 (14:01 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार एवं टाइम्स ऑफ इंडिया के पूर्व संपादक दिलीप पडगांवकर का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
पडगांवकर को दिल का दौरा पड़ने के बाद 18 नवंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। फिर उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था।
दिलीप पडगांवकर ने 24 साल की उम्र में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। कुछ समय पहले जम्मू कश्मीर में तनाव और हिंसा के दौर में जो तीन सदस्य समिति बनाई गई थी, पडगांवकर उसके सदस्य भी थे।
1978 में उन्होंने बैंकाक और पेरिस में रहकर यूनेस्को में भी काम किया था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा पुणे के सेंट विंसेंट हाईस्कूल में हुई। इसके बाद वे फर्ग्यूसन कॉलेज में पढ़े और डॉक्टरेट की पढ़ाई के लिए पेरिस गई।