Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ के सनसनीखेज वीडियो की ये है पूरी कहानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें manohar dhakad

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 24 मई 2025 (17:01 IST)
sex on the highway: जिला मंदसौर है। बीजेपी के नेता जी हैं। नाम है मनोहर लाल धाकड़। अपने धाकड़ काम के चलते से कल से यानी शुक्रवार से पूरे देश में फेमस हो गए हैं। वजह है उनका एक तड़कता भड़कता सेक्‍स वीडियो। वीडियो बेहद ज्‍यादा आपत्‍तिजनक होने की वजह से हम उसे आपको दिखा नहीं सकते। आपको कहीं मिल जाए तो देख लेना कि हमारी बात कितनी सही और कितनी गलत है। व्‍हाट्सऐप पर मिल ही जाएगा।

तो बात यह है कि नेताजी सड़क पर खुलेआम सेक्‍स कर रहे हैं, लेकिन हकीकत में कर कुछ नहीं पा रहे हैं। लोग तो कह रहे हैं और सोशल मीडिया में भी चल रहा है कि आखिर नेताजी ने किस चीज का नशा किया है। कहीं ये मंदसौर तरफ का नशा तो नहीं। उस जिले में तो वही मिलता है। खैर, होश में या बेहोशी में यह सब किया जा रहा है और उन्‍हें पता भी नहीं कि वे हाइवे पर लगे कैमरों में कैद हो गए और फिर कुछ ही घंटों में पूरे देश में उनकी धाकड़ी की खबरें चल गईं।

बिना कपड़ों में दिख रही महिला : मंदसौर जिले की दलौदा तहसील के ग्राम बनी निवासी भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का सेक्‍स करने जैसी हरकतों का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला बिना कपड़ों के उनके साथ दिख रही है। पूरा मामला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। धाकड़ व महिला सड़क पर बेहद शर्मनाक स्थिति में दिख रहे हैं। वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों एक सफेद रंग की कार से हाईवे पर उतरते दिखते हैं। इस दौरान महिला बिना कपड़ों के थी। कार परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में मनोहरलाल धाकड़ के ही नाम पर दर्ज है। हालांकि मनोहरलाल धाकड़ के साथ महिला कौन है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

क्‍या बोले डीआईजी रतलाम : इस बारे में जब खबर पुलिस तक पहुंची तो डीआईजी रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इंटरनेट मी‍डिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो की जांच करने पर यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के भानपुरा थाना क्षेत्र में बना हुआ है। वीडियो के संबंध में भानपुरा थाने पर पर भारतीय न्‍याय संहिता की धारा 296,285,3(5) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

क्‍या है वीडियो का एक एक सीन : वीडियो सोशल मीडिया पर 21 मई 2025 को देर रात अपलोड हुआ, जिसके बाद अश्लील वीडियो इंटरनेट पर सनसनी बना हुआ है। वीडियो हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था। मनोहर लाल धाकड़ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अपनी कार रोकते हैं। पहले उस कार से एक महिला बिना कपड़ों के निकलती है। बाद में धाकड़ भी अर्धनंग हालत में निकलते हैं। वे दोनों बीच सड़क पर बेहद शर्मनाक स्थिति में नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 8 लेन पर लगे कैमरों में रिकॉर्ड हुआ है।

नेताजी की पत्‍नी जिला पंचायत सदस्य हैं : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया का इस बारे में कहना है कि उन्‍होंने वीडियो देखा नहीं है। वीडियो को लेकर कोई प्रमाणिकता नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर चल रहा है। अगर किसी कार्यकर्ता के द्वारा ऐसा कार्य किया जा रहा है जो पार्टी के हित में नहीं है, जिससे पार्टी की बदनामी होती है, उसके खिलाफ पार्टी गंभीरता से लेगी। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस पर एक्शन जरूर लेगा।
रिपोर्ट : नवीन रांगियाल

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शशि थरूर ने बताया, भारत दुनियाभर में क्यों भेज रहा है ऑल पार्टी डेलिगेशन