Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में गिराया जा रहा है 156 साल पुराना कर्नाक पुल, जानिए क्या है वजह?

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुंबई में गिराया जा रहा है 156 साल पुराना कर्नाक पुल, जानिए क्या है वजह?
, रविवार, 20 नवंबर 2022 (08:43 IST)
मुंबई। मध्य रेलवे 156 साल पुराने कर्नाक पुल को ढहाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ब्रिटिश काल में बना यह पुल बेहद जर्जर अवस्था में है और 4 साल पहले ही इस पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। बहरहाल पुल ढहाने के लिए दक्षिण मुंबई में मस्जिद बंदर स्टेशन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के बीच इस पुल पर रेल यातायात 27 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इस वजह ट्रेनों में सफर करने वाले लाखों लोग प्रभावित होंगे।
 
रेल अधिकारियों के अनुसार, यह पुल 1866-67 में बनाया गया था और 2018 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई की एक विशेषज्ञ टीम ने इसे असुरक्षित घोषित कर दिया था, लेकिन इस पर 2014 में ही भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी।
 
मध्य रेलवे ने ट्वीट कर कहा कि 19 नवंबर को रात 11 बजे से 21 नवंबर को 2 बजे तक मार्ग बंद रहेगा, जिसके कारण उपनगरीय और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के आवागमन कार्यक्रम पर असर पड़ेगा।
 
मार्ग बंद रहने से लोकल ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले 37 लाख से अधिक यात्रियों के साथ-साथ अन्य रेलगाड़ियों से यात्रा करने वाले लोग भी प्रभावित होंगे। मध्य रेलवे के मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर 1,800 से अधिक लोकल ट्रेन सेवाएं संचालित होती हैं।
 
Edited by : Nrapendra Gupta (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कतर वर्ल्ड कपः जिन्होंने बनाया वे किसी कतार में नहीं