Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

Advertiesment
हमें फॉलो करें राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
, रविवार, 27 अक्टूबर 2019 (10:46 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई दी है।
 
webdunia
कोविंद ने ट्विटर पर लिखा, 'दीपावली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई। आइए इस दिन हम प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी के, खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें। राष्ट्रपति ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में अपना शुभकामना संदेश प्रेषित किया।'
 
मोदी ने कहा, 'देशवासियों को दीपावली के पावन अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। रोशनी का यह उत्सव हम सभी के जीवन में नया प्रकाश लेकर आए और हमारा देश सदा सुख, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित रहे। प्रधानमंत्री ने शुभकामना संदेश वाली एक तस्वीर भी साझा की।' 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपावली पर हर्षवर्धन का ट्वीट- आओ, दीप से दीप जलाएं