Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डोकलाम पर भारत की बड़ी जीत, पीछे हटेगा चीन...

Advertiesment
Docalm controversy
 
बयान में कहा गया है कि इस आधार पर डोकलाम क्षेत्र में सैनिकों को आमने सामने से तत्परता से हटाने को लेकर सहमति बनी है और अब यह प्रक्रिया आरंभ हो गई है। भारतीय सेना के सूत्रों ने भी बताया कि डोकलाम से दोनों देशों की सेनाओं को हटाया जाना शुरू हो गया है।
webdunia

 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अगले सप्ताह होने वाली चीन यात्रा के पहले इस विवाद का सुलझ जाना भारतीय कूटनीति की कामयाबी मानी जा रही है।
 
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी कहा कि दोनों देशों के बीच हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि दोनों ही देश वहां अपनी अपनी सेनाएं हटाएंगे। उन्होंने कहा कि सेना हटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही चीन की ओर से भी इस मामले में जल्द ही बयान आने की उम्मीद है। 
 
उल्लेखनीय है कि जून में भूटान एवं चीन के बीच विवादित डोकलाम क्षेत्र में चीन द्वारा एकतरफा ढंग से सड़क निर्माण के प्रयास का भूटानी सेना ने विरोध जताया था और चीनी सेना के उसे नहीं मानने पर भूटानी सेना के संकेत के बाद भारतीय सेना ने 16 जून को आगे बढ़कर चीनी सेना को रोका था। करीब ढाई माह में दोनों देशों की सेनाओं के आमने सामने आ खड़े होने से विश्व की दो उभरती आर्थिक महाशक्तियों के बीच गहरा तनाव उत्पन्न हो गया था।

गौरतलब है कि चीन का डोकलाम को लेकर एक और विवादित बयान आया था, जिसमें भारत को सलाह दी गई थी कि पहले डेरा देखो फिर डोकलाम देखना। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आंग सान सू ची ने हिंसा के लिए रोहिंग्या मुस्लिमों को जिम्मेदार ठहराया