Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई
नई दिल्ली , सोमवार, 5 मई 2025 (20:33 IST)
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देश ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। भारतीय नौसेना को बड़ी ताकत मिली है। भारत ने स्वदेश में तैयार MIGM मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। DRDO (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) और भारतीय नौसेना ने मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन का सफल परीक्षण किया। यह प्रणाली भारतीय नौसेना की अंडरसी वॉरफेयर (समुद्र के भीतर युद्धक क्षमता) को और मजबूत करेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता पर भारतीय नौसेना को बधाई दी है।
क्या है मिसाइल की खूबी
यह मिसाइल अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक पर आधारित है, जो भारतीय नौसेना की सामरिक क्षमताओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने अपनी सटीकता और प्रभावशीलता को साबित किया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि भारत रक्षा प्रौद्योगिकी में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इनपुट एजेंसियां Edited by: Sudhir Sharma
अगला लेख