Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कई राज्यों में गर्मी से हाहाकार, लू के थपेड़ों से लोग परेशान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Dust storm
, बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (08:27 IST)
नई दिल्ली। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के आसपास के हिस्सों में निचले स्तरों पर बना हुआ है। दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ रेखा विदर्भ और मराठवाड़ा से गुजरते हुए फैली हुई है। उत्तर-दक्षिण की एक ट्रफ रेखा सिक्किम से पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है। कई राज्यों में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं।
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान आंतरिक कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ धूलभरी आंधी व गरज के साथ छींटें पड़े।
 
तटीय कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम के कुछ हिस्सों और दक्षिण छत्तीसगढ़ और केरल के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश हुई। गुजरात बिहार और पश्चिम बंगाल के एक या दो हिस्सों में हीट वेव की स्थिति देखी गई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और पश्चिमी हिमालय के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। गुजरात, विदर्भ, ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली और दक्षिण उत्तरप्रदेश के एक या दो हिस्सों में हीट वेव की स्थिति संभव है।

webdunia


बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस:राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में मंगलवार को दिन के तापमान में वृद्धि और लू चलने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री, बीकानेर में 44.1 डिग्री, चुरू में 43.8 डिग्री, फलोदी में 43.6 डिग्री, जोधपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस और अन्य प्रमुख स्थानों पर 43 डिग्री सेल्सियस से लेकर 41.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकांश इलाकों में रात का तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब यूक्रेन के आसपास भी दिखने लगा है रूसी हमले का असर