Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भीषण भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, क्या होगा भारत पर असर?

Advertiesment
हमें फॉलो करें tsunami

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , बुधवार, 30 जुलाई 2025 (10:21 IST)
Earthquake and Tsunami : शक्तिशाली भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी आ गई। कई स्थानों पर 3 मीटर ऊंची लहरें दिखाई दी। अमेरिका समेत कई देशों में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशांत महासागर में हुई हलचल का असर फिलहाल भारत पर पड़ने की कोई संभावना नहीं है। ALSO READ: बड़ी खबर, रूस में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी, जापान तक असर, अमेरिका में अलर्ट
 
भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 4.54 बजे रूस के कामचटका क्षेत्र से 136 किलोमीटर दूर आए इस भूकंप की तीव्रता 8.7 थी। यह भूकंप 18.2 से 19.3 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप के बाद कामचटका में 3 से 4 मीटर ऊंची सुनामी की लहरें उठीं।
 
जापान में भी कई स्थानों पर सुनामी की लहरें उठी है। फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को भी खाली करा लिया गया है। अमेरिका के कैलिफोर्निया, ओरेगन और वॉशिंगटन अलर्ट मोड पर है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि अमेरिका में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। हवाई और अलास्का में भी सुनामी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
 
इक्वाडोर, चिली, गुआम, अमेरिकी समुआ समेत कई स्थानों पर सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। जिन स्थानों पर चेतावनी दी गई है, उन्हें खाली कराया जा रहा है। राहत और बचाव टीमें भी अलर्ट मोड पर है। 
 
भूकंप और सुनामी से दुनियाभर में हड़कंप मच गया। भारतीय सुनामी चेतावनी केंद्र के अनुसार, इस भूकंप से भारत और हिंद महासागर में सुनामी का कोई खतरा नहीं है। 
edited by : Nrapendra Gupta
photo : social media 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर